आते - जाते तुझको छूना अच्छा लगता है
जैसे ‘मीठी’ दूब को छूना अच्छा लगता है
ढाका के मलमल से कोमल गोरा गोरा तन
मजे मजे में उसको छूना अच्छा लगता है
चंदन चंदन कर देती है उसकी एक छुअन
महकते हुए रूप को छूना अच्छा लगता है
जैसे कोई रुई की गुड़िया जीवन में आई
रेशम रेशम मुख को छूना अच्छा लगता है
और बताऊं तुझको छूकर ऐसा लगे है
जैसे ठंड में धूप को छूना अच्छा लगता है !!?!!
.jpg)
0 Komentar