साथ-साथ जिए जिन्दगी और साथ-साथ मर गये खुदा
तूने अपना काम किया हम अपना काम कर गये खुदा
आख़िरी पल में देंगे बाहों का सहारा ये हमारा वादा था
ये न सोचना कि तेरे मचाये कोहराम से डर गये खुदा
आशियानों को जमींदोज करने से फुर्सत मिले तो आना
हम दोनों ही यहाँ से निकलकर सीधे तेरे घर गये खुदा
रंजोगम देना, आंसू देना, मायूसी देना तेरी फितरत है
हम बहुत ज्यादा खुश थे इसलिए तुझे अखर गये खुदा
मेहबूब के साये में दम तोड़ने से बेहतर क्या होगा
शुक्रिया, मेहरबानी, नवाजिश हम दोनों तर गये खुदा !!?!!

0 Komentar