Nepal Earthquake - News, Incredible Pictures Shocking news about the earthquake in Nepal


आदमी की औकात अदनी है काल के सामने

सब धरा रह जाता है एक भूचाल के सामने

दिल बैचेन है दिमाग के इस सरल प्रश्न पर

कैसे लोग मरे काठमांडू में महाकाल के सामने

कितना ही ‘शकुनिपन’ समा जाए इंसा में

हारता है हर बाजी खुदा की चाल के सामने

बस बेबस होकर रह जाता है चाँद का विजेता

उपर वाले तेरे न दिखने वाले जाल के सामने

क्यों देता है तबाही बारिश से जलजले से

वैसे ही भूख का सवाल है तेरे लाल के सामने !!?!!
Previous
Next Post »
0 Komentar