अन्नदाता फंदे तक पहुंचा

किन हालातों से गुजरते हुए फंदे तक पहुंचा

अन्नदाता कई बार मरते हुए फंदे तक पहुंचा !

पसीने से किया धरती माँ का अभिषेक पहले

फिर रोटी के लिए तरसते हुए फंदे तक पहुंचा !!


कैसे वसूलेंगे ऋण और ब्याज पर भी ब्याज

सेठ साहूकारों को अखरते हुए फंदे तक पहुंचा !

उसके बाद क्या होगा बीवी-बच्चों, माँ-बाप का

वह अपने आप से लड़ते हुए फंदे तक पहुंचा !!

मालुम था जिंदगी नहीं मिलेगी दुबारा

बह भारी मन से चलते हुए फंदे तक पहुंचा !!?!!
Previous
Next Post »
0 Komentar