जन्मों के रिश्ते जलकर ख़ाक होते हैं माँ- MAA


 ये धन-दौलत कितने खतरनाक होते हैं माँ
इन्हें पाने के कारनामे शर्मनाक होते हैं माँ





कोर्ट कचहरी आबाद हैं सम्पत्ति के झगड़ों से
ये वाद प्रतिवाद बहुत दर्दनाक होते हैं माँ

धन में है सब आगों से ज्यादा तपिश इसमें
जन्मों के रिश्ते जलकर ख़ाक होते हैं माँ !!

जो मेरे लिए अहं है उसका सर्वस्व धन है
उसकी हर बात से दिल में सुराक होते हैं माँ

जहाँ के रिश्तों से रूबरू हुआ तो ये लगा
बस केवल किताबों में रिश्ते पाक होते हैं माँ !!?!!
Previous
Next Post »
0 Komentar