Mammi Papa AA Jao - मम्मी पापा आ जाओ


मम्मी पापा अपने अहम को मारकर आ जाओ
खुद की खींची लक्ष्मण रेखा पारकर आ जाओ
दोनों की उँगलियाँ थाम के मुझे आगे बढ़ना है
दम्भ के ये खोखले मुखौटे उतारकर आ जाओ
आप दोनों ने मुझे जन्मा अब दोनों गढ़ो मुझे
मेरे लिए फिर से आपस में प्यारकर आ जाओ
मुस्कान काफी है मुकदमों के खात्मे के लिए
कोर्ट-कचहरी वकील जज को नकारकर आ जाओ
आज हमारे पास जिंदगी है कल रहे न रहे
झगड़ा छोड़ो एक दूसरे को पुचकारकर आ जाओ !!?!!
Previous
Next Post »
0 Komentar